{"_id":"594ad48d4f1c1b7b378b4583","slug":"51498076301-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व पूर्व जिला पार्षद ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व पूर्व जिला पार्षद ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से काटी जा रही अवैध कॉलोनी’
फोटो-18
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम के पूर्व मेयर एवं भाजपा पार्षद भूपेंद्र सिंह व पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने शहर में काटी जाने वाली अवैध कॉलोनियों को अधिकारियों व नेताओं की मिलीभगत बताया है। साथ ही जिले के भाजपा के एक विधायक के नजदीकी रिश्तेदार पर कोर्ट के स्टे के बाद जाटल रोड पर कई एकड़ में अवैध कॉलोनी काटने का आरोप लगाया है। स्वामी इसको लेकर बुधवार को सबूतों के साथ मीडिया से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियां नगर निगम और जिला योजनाकार की मिलीभगत से धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। तीन मई को मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिला योजनाकार और आयुक्त नगर निगम पानीपत को भी इस बारे लिखित में शिकायत दी थी। लेकिन आज तक न तो डीटीपी और न ही नगर निगम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया गया। इससे स्पष्ट हो रहा है कि जिला योजनाकार और नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से इन अवैध कॉलोनियों को कटवाने में मदद कर रहे हैं और कोलोनाइजरों से मिलीभगत कर मोटा धन वसूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय भी कोलोनाइजरों से पूरी तरह से मिला हुआ है। जिसके चलते कृषि भूमि को खंडित कर मौके पर शेड दिखा कर हजार-हजार गज के टुकड़ों में रजिस्ट्री करवाई गई है। उन्होंने 2014 से अब तक होने वाली रजिस्ट्रियों की जांच कर तत्कालीन तहसीलदार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। राजा खेड़ी निवासी धर्मबीर सैनी ने बताया कि उसके जाटल रोड पर उक्त कॉलोनी में 26 सौ गज जगह पर कब्जा कर लिया गया है। जिसमें से उसकी 21 सौ गज की रजिस्ट्री और पांच सौ गज का फुल पेमेंट एग्रीमेंट है। इस मौके पर विक्की बतरा, सीए गोबिंद सैनी और सोनू सहगल मौजूद रहे।