फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पेरेंट्स एसेसिएशन का दावा, स्कूल पर लगे आरोप जांच में सही पाए

पेरेंट्स एसेसिएशन का दावा, स्कूल पर लगे आरोप जांच में सही पाए

Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पेरेंट्स एसेसिएशन का दावा, स्कूल पर लगे आरोप जांच में सही पाए
पेरेंट्स एसोसिएशन का दावा, स्कूल पर लगे आरोप जांच में सही पाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पेरेंट्स एसोसिएशन ने दावा किया कि शहर की एक प्रमुख शिक्षण संस्था के दो स्कूलों में फीस लेने में भारी गड़बड़ी की गई है और फीस एंड फंड रेबुलेट्री कमेटी रोहतक व शिक्षा विभाग की कमेटी ने इन आरोपों को सही पाया है। कमेटी ने अब स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। पेरेंट्स एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सेक्टर-11 स्थित सति साईं मंदिर में हुई। जिसमें पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व स्कूल प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए।

पेरेंट्स एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुभाष सैनी ने कहा कि फीस एंड फंड रेगुलेट्री कमेटी द्वारा पांच मई को जिला शिक्षा अधिकारी को संस्था के दोनों स्कूलों पर लगाए गए आरोपों की जांच को लेकर एक कमेटी बनाई गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने अपनी रिपोर्ट 14 जून को शिक्षा विभाग में जमा करवा दी गई। उन्होंने दावा किया कि जांच रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि स्कूल द्वारा 2010 से 2016 तक फार्म छह कार्यालय में जमा नहीं करवाया, जबकि फीस बढ़ा दी गई। इस साल 2017-18 के लिए फार्म-6 31 दिसंबर तक जमा करवाना था, लेकिन यह नौ जनवरी को जमा कराया गया। जो नियमों के विरुद्ध है। इस अवसर पर एडवोकेट अशोक सोनी, एडवोकेट मधुर कटारिया, एडवोकेट नरेंद्र पालीवाल, रोहन गोयल, हेमंत रोहिला, जिम्मी चुघ, महेंद्र सिंह, नीरज आहुजा, हरीश सलूजा, कपिल चुघ, प्रमोद कुमार, रविंद्र, चंचल अरोड़ा, गोविंद सिंह, नवीन रेवड़ी, रमेश सचदेवा व अमित तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed