{"_id":"594964f14f1c1baf388b46a6","slug":"51497982193-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक मानव तस्करी और अनैतिक कार्यों पर नकेल कसने को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनैतिक मानव तस्करी और अनैतिक कार्यों पर नकेल कसने को बैठक
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव तस्करी और अनैतिक कार्यों पर नकेल कसने के लिए बैठक
-एडीसी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक
पानीपत। लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में अनैतिक मानव तस्करी और अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों से श्रम अथवा अनैतिक कार्य करवाना महापाप के समान है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाए गए ऑप्रेशन मुस्कान के तहत बाल श्रम करते पकड़े गए 400 बच्चे यह इशारा करते हैं कि जिला में अभी भी बाल श्रम की समस्या बनी हुई है। इसलिए सरकार ने इस कमेटी का गठन किया है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ सरला यादव और जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील क्षेत्रों मेें शिविर लगाकर लोगों को महिलाओं व बच्चों के अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दें। वहीं पुलिस को साथ लेकर समय-समय पर संवेदनशील क्षेत्रों और नशीली वस्तु बेचने वालों और महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाने वालों पर छापे मारकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति 30 जून से पूर्व निर्धारित स्थानों पर श्रमिकों का रिकार्ड दर्ज नहीं करवाते हैं तो एक जुलाई से औचक निरीक्षण कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर डीएसपी जगदीप दुहन, डिम्पी रानी, सोमवती और उप सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा, मदर टरेसा होम से सिस्टर फोलोरेन टेम एमसी और सिस्टर मारिया मौजूद रहे।