फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 crores earned from the bidding of 89 plots

89 भूखंडों की बोली से कमाए 50 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
50 crores earned from the bidding of 89 plots
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नए वित्तीय वर्ष की भूखंडों की पहली ऑनलाइन बोली बुधवार देर शाम खत्म हो गई। विभाग ने 89 प्लॉट बेचकर 40 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा था लेकिन लक्ष्य से 10 करोड़ ज्यादा यानी 50 करोड़ रुपये विभाग ने कमाए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे 66 व्यावसायिक और 23 रिहायशी भूखंडों की बोली शुरू हुई और शाम साढ़े छह बजे तक चली। बोली का रिकॉर्ड सीधा मुख्यालय में रिकॉर्ड किया गया है। कौन सा प्लॉट कितने में बिका है इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह मुख्यालय से प्राप्त होगी। मुख्यालय से ही धारकों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर छह में 13, सेक्टर 12 में 4, सेक्टर 13 में 11, सेक्टर 25 में 27 व सेक्टर 29 में 11 व्यावसायिक प्लॉटों की बोली हुई है। वहीं दूसरी ओर सेक्टर छह में एक, आठ में दो, सेक्टर 12 में एक , सेक्टर 13 व 17 में पांच- पांच, सेक्टर 18, सेक्टर 24 व सेक्टर 25 पार्ट टू में तीन तीन रिहायशी प्लॉटों की बोली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण संबंधी मामलों के एक्सपर्ट अमित कुमार राठी का कहना है कि सबसे अधिक सेेक्टर 25 में 27 व्यवासायिक प्लॉटों की बोली हुई है। लोग सेक्टरों में घर लेना पसंद कर रहे हैं। विभाग का भी लक्ष्य सेक्टरों को आबाद करना है। आने वाले दिनों में बोली और अधिक चढ़ेगी। उद्यमी विभाग को मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed