फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   49 patients reached the district hospital in 37 days after being bitten by a snake, all survived

Panipat News: सांप के काटने पर 37 दिन में 49 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल, सभी की बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
49 patients reached the district hospital in 37 days after being bitten by a snake, all survived
दीपेंद्र मोटवानी
विज्ञापन

पानीपत। बारिश के मौसम में जिले में सांप काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 37 दिन में नागरिक अस्पताल में 49 मामले सांप के काटने के पहुंचे हैं। इन सभी मरीजों को एंटी स्नेक वैमन डोज देकर उनकी जान बचाई गई।
दो लोग चार दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ हुए। वहीं सर्प दंश से महिला समेत दो की मौत भी हुई है। इन दोनों मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मौत होने के बाद परिजन शव लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सांप काटने पर घबराएं नहीं, मरीज को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराएं। देरी होने पर जान जाने का खतरा रहता है। जिले में वर्ष 2024 में 87 मामले सामने आए थे। इस बार यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई माह में 39 और अगस्त में छह दिन में ही 10 मरीज नागरिक अस्पताल पहुंचे। ज्यादातर मामलों में आउटर वाली कॉलोनियों, फैक्टरियों के आस-पास झुग्गी में रहने वाले लोग सर्प दंश का शिकार हुए हैं। अच्छी बात यह है कि नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को एंटी स्नेक वैमन डोज से बचाया गया है। नागरिक अस्पताल में अगस्त माह में सांप काटने के 10 मामले पहुंचे हैं। इनमें दो मरीज खलीला निवासी मोहित और बाल जाटान निवासी उमेश कुमार को तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बावजूद दोनों की जान बच गई। वन्य एवं प्राणी विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पानीपत में सात प्रजातियों के सांप हैं। इनमें कोबरा, रेट स्नैक, रस्ल, क्रेट व रॉयल एडिड किस्म हैं। इनमें क्रेट नस्ल के सांप अधिक हैं। इसमें भी पीले व काले रंग का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed