फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   48 thousand stolen by taking lift

लिफ्ट लेकर चोरी किए 48 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
48 thousand stolen by taking lift
पानीपत। गांव सिवाह के पास लेखाकार से लिफ्ट लेकर एक कथित पुलिसकर्मी ने उसके बैग से 48 हजार रुपये पार कर दिए। वह चौटाला रोड पर उतर गया था। वारदात का पता लेखाकार को कार्यालय में जाकर चला। उसने अधिकारियों को भी यह जानकारी दी। सूचना के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाह निवासी अनिल सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम में ठेकेदार के पास बतौर अकाउंटेंट काम करता है। आठ अप्रैल सुबह 8:20 बजे वह गांव सिवाह गांव के अड्डे पर था। उसे वहां पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति खड़ा था। उसने उससे लिफ्ट मांगी। उसने पुलिस कर्मचारी समझकर उसे लिफ्ट दे दी। वह उसे लेकर चौटाला रोड की ओर चल पड़ा। कुछ दूर जाने के बाद वह बाइक से नीचे उतर गया। अनिल अपने कार्यालय पहुंचा तो उसने देखा कि बैग से 48300 रुपये, मोबाइल पावर बैंक व कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed