{"_id":"68fa893cf40407a9ef01dbce","slug":"43-complaints-reached-the-public-resolution-camp-assurance-of-solution-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145946-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जनता समाधान शिविर में 43 शिकायत पहुंची, समाधान आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जनता समाधान शिविर में 43 शिकायत पहुंची, समाधान आश्वासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जनता समाधान शिविर लगाया। इसमें 43 पहुंची। संबंधित लोगों को इनके समाधान का आश्वासन दिया।
अजय वासी साईं कॉलोनी ऊझा रोड ने कटियाल गार्डन के सामने सूखे पेड़ को कटवाने की मांगकी। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों ने जल्द समाधान के निर्देश दिए है। यशपाल ने असंध रोड पर आरओबी के नीचे दुकानदारों द्वारा निगम की स्ट्रीट लाइट में कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की मांग की। मंजू ने राशन कार्ड शुरू कराने की गुहार लगाई। मुनेश वासी सिवाह गांव ने विधवा पेंशन बनवाने की मांग की।
जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने कहा कि जनता की हर शिकायतों का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। अधिकारी संवेदनशीलता से काम करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि जब अधिकारी जनता की बात को समझकर तत्परता से काम करते हैं। तभी असली राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य जनता को समयबद्ध, पारदर्शी और परिणाम मुखी प्रशासन देना है। निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि निगम से जुड़ी किसी भी शिकायत में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों का विश्वास हमारी कार्यशैली पर टिका है, उसे बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया और शेष मामलों को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।