{"_id":"68474a311181e50d9b03c89e","slug":"426-lakh-trees-will-be-planted-in-the-one-tree-for-mother-campaign-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138400-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक पेड़ मां के नाम मुहिम में लगाएंगे 4.26 लाख पाैधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक पेड़ मां के नाम मुहिम में लगाएंगे 4.26 लाख पाैधे
विज्ञापन
पानीपत। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान को तेज किया जाएगी। इसकी समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया। जिला में वन विभाग द्वारा करीब 4.26 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ 2.33 लाख पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अभियान की समीक्षा की। अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत जिले में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लगाए जाने वालों वाले पेड़ों की क्वालिटी, संख्या और लक्ष्य भी जाना। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए व उसका संरक्षण भी करना चाहिए। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गत वर्ष इस पहल के जिले में सकारात्मक परिणाम रहे हैं। इसमें सभी नागरिकों ने इस अभियान को बल देना है व इसे कामयाब बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में पौधरोपण का लक्ष्य भी तय किया जाएगा। हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
निगम आयुक्त ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वो एक पेड़ मां के लिए जरूर लगाए व साथ ही उसका संरक्षण भी करें।