फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   421 students will appear for the Foundation Level-3 exam today, preparations complete

Panipat News: 421 विद्यार्थी आज देंगे बुनियाद लेवल-3 परीक्षा, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
421 students will appear for the Foundation Level-3 exam today, preparations complete
पानीपत। मिशन बुनियाद के तहत जिले के 421 चयनित विद्यार्थी अब लेवल-3 परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह परीक्षा व कार्यक्रम वीरवार को आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि मिशन बुनियाद बैच 2026-28 के लिए पहले चरण में 26 दिसंबर को लेवल-1 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिले में 7614 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 5958 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 2143 विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में 30 जनवरी को परीक्षा आयोजित की गई। इसमें लेवल-1 में चयनित 2143 विद्यार्थियों में से 1967 यानी करीब 91.78 प्रतिशत विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 421 विद्यार्थियों का चयन लेवल-3 के लिए किया है। लेवल-3 परीक्षा में विद्यार्थियों से गणित विषय के वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे उनकी तार्किक सोच और विषय की गहराई से समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। गणित ओलंपियाड पुस्तक पार्ट-2 का विमोचन 16 अप्रैल को बुनियाद कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा किया जाएगा। नई पुस्तक की भूमिका में डीएमएस रणबीर सिंह, पीजीटी गणित सोनू, विनीत, दीपिका और सौरभ का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed