{"_id":"5af739794f1c1bd1408b4d60","slug":"41526151545-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, बीमारी फैलने का अंदेशा, जन प्रतिनिधि बोले: वो स्वयं करेंगे अपने क्षेत्र की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, बीमारी फैलने का अंदेशा, जन प्रतिनिधि बोले: वो स्वयं करेंगे अपने क्षेत्र की सफाई
Updated Sun, 13 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद शहर के विभिन्न बाजारों और गलियों में गंदगी ने कचरे के बड़े-बड़े ढेर का रूप ले लिया है। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बाजारों और गलियों में पसरी गंदगी के कारण न केवल दुकानदारों बल्कि ग्राहकों व आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेरों से पनप रही बदबू के कारण जहां लोगों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है, वहीं शहर में बीमारी फैलने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इसी गंदगी के बीच जन प्रतिनिधि स्वयं शहर की सफाई के लिए आगे आ गए हैं।
बता दें कि नगर पालिका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीती 9 मई को तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। तीन दिन के दौरान भी उनकी मांगें पूरी न होने पर नपा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बीते चार दिनों से शहर में सफाई न होने के कारण विभिन्न बाजारों और गलियों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर का पचरंगा बाजार, इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, रेलवे रोड़, गुड़मंडी, सर्राफा बाजार आदि सहित शहर के कोने-कोने में गंदगी पसरी हुई है। कचरे के ढेरों में लावारिस पशुओं द्वारा मुंह मारने के चलते कचरा सड़क पर पसर जा रहा है। इधर, कुछ समाजसेवी लोगों ने शहर से कचरे के ढेरों को हटाने और सफाई व्यवस्था बहाल करने के संकेत दिए हैं। शहरवासियों ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों की अपनी जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें मांगने का पूरा अधिकार है लेकिन शहर को गंदगी के आलम में झोंककर मांगें मनवाना कहां तक न्यायोचित है?
बॉक्स
सफाई कर्मी नहीं लौटे तो समाजसेवी संभालेंगे सफाई का मोर्चा
कचरे के ढेरों और बीमारी की आशंका के मद्देनजर समाजसेवी शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभालने के संकेत दिए हैं। समाजसेवियों का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारियों हड़ताल छोड़ शहर में सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं देंगे तो वे स्वयं शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर शहर को कचरा मुक्त करने व साफ-सुथरा बनाने की दिशा में कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
किसी कंपनी को नहीं उठाने देंगे शहर का कचरा
सफाई कर्मचारियों द्वारा अब यह धमकी दी जा रही है कि वे किसी कंपनी अथवा संस्था द्वारा शहर की सफाई को लेकर कोई भी कोशिश नहीं करने देंगे। दूसरे शब्दों में, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वे न तो खुद शहर का कचरा उठाएंगे, न ही किसी कंपनी अथवा संस्था को शहर की सफाई करने देंगे।
खुद करेंगे बाजार साफ
यह शहर अपना है, इसकी सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी होनी चाहिए। अगर सोमवार तक नगर निगम कर्मचारियों ने सफाई नहीं की तो लोगों के साथ मार्केट में उतरेंगे और बाजार की सफाई करेंगे।
- राजेश सूरी, प्रधान, सर्राफा बाजार।
दुकानदारों को साथ लेकर स्वयं उठाएंगे सफाई का बीड़ा
बाजारों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है। बाजारों की साफ सफाई के लिए वह स्वयं दुकानदारों के साथ फील्ड उतरेंगे।
बाबू भाई बरेजा, प्रधान, सिंगला मार्केट
जान बूझकर करते हैं हड़ताल
सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि नेतागिरी कर रहे हैं। आए दिन हड़ताल पर बैठ जाते हैं। शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का गंदगी के कारण जीना दूभर हो गया है। मैं खुद अपने वार्ड की सफाई कर जिम्मेदारी उठाऊंगा और लोगों को साथ लेकर फील्ड में उतरूंगा।
हरीश शर्मा, पार्षद
शहर की सफाई के लिए लोग आगे आएं : सिंह
शहर में जगह जगह पर नाले ओवर लो हैं। बाजारों व कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लग चुके हैं। वह पहले भी खुद सफाई के लिए आगे आए हैं। वो सदैव अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। खुद वार्ड की सफाई करेंगे। भूपेंद्र सिंह, पूर्व मेयर।
अनिश्चितकालीन हुई कर्मियों की हड़ताल, किया प्रदर्शन
पानीपत: नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई तीन दिन की हड़ताल ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का रूप ले लिया है। राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर हड़ताल के चौथे दिन नपा कर्मचारियों ने सरकार के लिए प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका कर्मचारी संघ के शाखा प्रधान सुभाष चंडालिया ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी संघ द्वारा ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने, फायर में लगे कर्मचारियों की छटनी बंद करने, कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, भत्तों में बढ़ोत्तरी करने, एक्सग्रेशिया स्कीम लागू करने, पंजाब के समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने आदि मांगें की जा रही हैं। हड़ताल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी, जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल, रोडवेज यूनियन प्रधान राजपाल, बिजली बोर्ड प्रधान जितेंद्र सैनी, बी.एंड आर प्रधान सुरेंद्र मलिक, पब्लिक हेल्थ प्रधान रामपाल कुंडू, सीटू प्रधान सुनील दत्त, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान बलवाल नांदल, फायर ब्रिगेड प्रधान रणवीर नांदल, नगर निगम जिला प्रधान जसबीर चिढालिया आदि द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।
कचरे के ढेर में बदली गंदगी, बीमारी फैलने की आशंका, जन प्रतिनिधि बोले- स्वयं करेंगे अपने क्षेत्र की सफाई
-सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था
फोटो 20 से 26