फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गांव में विकास कार्य न होने पर पंचायत सदस्यों में नाराजगी

गांव में विकास कार्य न होने पर पंचायत सदस्यों में नाराजगी

Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव में विकास कार्य न होने पर पंचायत सदस्यों में नाराजगी
पंचायत को नहीं मिल रहा पैसों की हिसाब-किताब
विज्ञापन

मतलौडा। वैसर गांव में पिछले साल अप्रैल के दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर पंचायत की कब्जाई 450 एकड़ जमीन से काटी गई फसल के पैसे का ग्राम पंचायत को हिसाब-किताब नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्राम पंचायत का विकास ना होने से पंचायत सदस्यों में नाराजगी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार वैसर गांव में ग्राम पंचायत की करीब 450 एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे करके कई साल से फसल उगाते आ रहे थे। पिछले साल अप्रैल के दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कंबाइन मशीनों से 450 एकड़ गेहूं की तीन दिन तक कटाई कराकर मंडी में 38 लाख रुपये का गेहूं बेच दिया था। इस रकम को खंड कार्यालय द्वारा अपने सरकारी खाते में जमा करवा दिया गया। ग्राम पंचायत के बार-बार अनुरोध करने पर भी खंड कार्यालय द्वारा इस पैसे को पंचायत को नहीं दिया गया। जिससे गांव के विकास के कार्य करवाए जा सकते थे। इस बारे में ग्राम सरपंच राजबीर ने कहा कि खंड कार्यालय के अधिकारियों को यह रकम पंचायत को देने के लिए कई बार कहा जा चुका है, लेकिन अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे। इस पैसे से गांव का विकास करवाया जाना था। वहीं इस बारे में बीडीपीओं अशोक छिक्कारा ने कहा कि 38 लाख की इस रकम में से गेहूं कटवाई और लिफ्टिंग का खर्च देकर 29 लाख रुपये बचे हुए है। जिसकी एफडी करवाई गई है। पंचायत चाहे तो उपायुक्त से आवेदन देकर एफडी तुड़वा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed