{"_id":"6678c57ca7724550ab06df04","slug":"400-teachers-of-the-district-will-participate-in-the-workshop-in-gandhinagar-panipat-news-c-244-1-sknl1016-120066-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांधीनगर की कार्यशाला में भाग लेंगे जिले के 400 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांधीनगर की कार्यशाला में भाग लेंगे जिले के 400 शिक्षक
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में गणित व विज्ञान विषय में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए काम कर रहा है। इसके चलते राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले विज्ञान और गणित के अध्यापकों को नए गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक ट्रेनर के रूप में नई तकनीकी को लेकर आईआईटी गांधीनगर गुजरात में प्रशिक्षण लेंगे। प्रदेश के 100 विषय विशेषज्ञों को 28 मई से एक जून तक चले पांच दिवसीय पहले बैच में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब प्रदेश भर से गणित व विज्ञान के 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले से प्रत्येक विषय के 100 शिक्षक कार्यशाला में लेंगे। चार बैच में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतिभागियों के आने जाने के लिए विभाग द्वारा एसी-3 टीयर का किराया सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी थी।
बॉक्स
कार्यशाला का इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
बैच तिथि विषय शिक्षक
पहला 16-20 जुलाई गणित 100
दूसरा 24-28 जुलाई रसायन 100
तीसरा 31 जुलाई से 04 अगस्त भौतिकी 100
चौथा 07 से 11 अगस्त जीवविज्ञान 100
डीएसएस व डीएमएस होंगे पर्यवेक्षक
भौतिकी और जीवविज्ञान के समूह के साथ जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा रसायन शास्त्र व गणित के समूह के साथ जिला गणित विशेषज्ञ को पर्यवेक्षक का कार्य दिया जाएगा। इसलिए चयनित अध्यापकों में प्रत्येक जिले से डीएसएस व डीएमएस को शामिल किया जाना अनिवार्य है। कार्यशाला की समाप्ति उपरांत सभी प्रतिभागी अध्यापक जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर का कार्य करेंगे।
वर्जन-
विज्ञान के तीनों प्रारूपों और गणित विषय में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है। इसके लिए आईआईटी गांधीनगर, गुजरात में विज्ञान और गणित के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच में प्रदेश के 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे बैच में 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। यह शिक्षक प्रशिक्षण लेने के बाद यहां पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि नई तकनीकी को विद्यार्थियों को सिखाया जा सके।
विज्ञापन
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।