{"_id":"6140ff148ebc3e327e44d8f0","slug":"40-thousand-rupees-stolen-from-post-office-employee-s-purse-panipat-news-knl832286152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी के पर्स से 40 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी के पर्स से 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चोरों ने पोस्ट ऑफिस से महिला कर्मचारी के पर्स से 40 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। वहीं जगदीश नगर में मकान में घुसकर चोर 50 हजार रुपये और जेवर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी नंबर-1
विकास नगर निवासी ललिता देशवाल ने बताया कि तीन सितंबर को वह अपने घर से एनएफएल पोस्ट ऑफिस के लिए चली थी। वह ऑफिस का काम खत्म करने के बाद उन्होंने बैग चेक किया तो उसके अंदर से पर्स चोरी मिला। इसमें उसका पेन कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक एटीएम और 40 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी चोर ने एसबीआई एटीएम से दो बार रुपये निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन पिनकोड गलत डालने की वजह रुपये नहीं निकल पाए। उसने अपने दोनों एचडीएफसी और एसबीआई के एटीएम कार्डों को ब्लॉक कराया और पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी नंबर दो-
जगदीश नगर निवासी रेशमा ने बताया कि 13 सितंबर की रात घर की अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी पाजेब चांदी, सात अंगूठी, एक चांदी का झूमर, एक चांदी का टीका और एक मोबाइल फोन चोरी मिला। उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।