{"_id":"684f35c7c768cabab6090aca","slug":"40-days-have-passed-police-could-not-solve-the-murder-panipat-news-c-244-1-pnp1011-138707-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 16 ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 16 ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को 16 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ आठ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे परेशान यात्री मायूस दिखाई दिए।
यात्री पूनम, राजेश और सौरभ ने बताया कि वह लगभग सवा दो घंटे की देरी से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। हमारा घंटों का समय रेलवे स्टेशन पर खराब हो रहा है। यदि ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशन पर आ जाए तो हम भी समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं। धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ आठ घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। हीराकुंड सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी मेल एक्सप्रेस 2:11 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 2:10 घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 48 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 36 मिनट की देरी से पहुंची। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पहुंची। टाटानगर एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से पहुंची। शान ए पंजाब 17 मिनट की देरी से पहुंची।
वर्जन
कुछ ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं आ रही हैं। जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार कर परेशान होना पड़ रहा है। जो ट्रेनें लंबे रूट की होती हैं उनकी जानकारी हमें भी आगे से देरी से मिलती है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
-रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर