फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   397 decorative poles and lights will be installed on six main roads of the city

Panipat News: शहर के छह मुख्य रास्तों पर लगेंगी 397 डेकारेटिव पोल और लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
397 decorative poles and lights will be installed on six main roads of the city
पानीपत। असंध रोड और गोहाना रोड की तर्ज पर अब नगर निगम शहर के अन्य सात रास्तों पर भी डेकाेरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने जा रहा है। नगर निगम ने इन लाइटें के लिए विशेष डिजाइन तैयार करवाएं हैं। जिनके टेंडर लगाने के बाद निगम अब इनको खोलकर एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी कर रहा है।
विज्ञापन

ये लाइटें मॉडल टाउन एरिया, असंध और गोहाना रोड फ्लाईओवर, गंगापुरी रोड और पार्कों में लगेंगी। इनकी ऊंचाई तीन से लेकर सात मीटर तक होगी। इस पर निगम करीब 2.21 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। जिसमें ऐसे 397 लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन मीटर की लाइट हर 10 से 11 मीटर पर एक लगाई जाएगी। चार मीटर हर 12 से 15 मीटर पर एक लगाई जाएगी। सात मीटर की लाइट 21 से 25 मीटर पर एक लगाई जाएगी। खास बात ये रहेगी कि निगम डेकारेटिव पोल पर जो फैंसी लाइटें लगाएगा ये ब्रांडेड होंगी। निगम अधिकारियों ने इन लाइटों की डिजाइन तक मंगवा कर फाइनल कर लिए हैं। जिनमें छोटी से लेकर बड़ी विनिर्देशों को ध्यान में रखा जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


यहां इतनी लागत से ये लगेंगी डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें
- असंध रोड फ्लाईओवर पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से सात मीटर ऊंची 68 लाइटें लगाई जाएंगी
- गोहाना रोड फ्लाईओवर पर भी लगभग 35 लाख से सात मीटर ऊंची 68 लाइटें लगेंगी।
- गंगापुरी रोड पर 22 लाख रुपये से सात मीटर ऊंची 25 लाइटें लगाई जाएंगी।
- रामशरणम चौक से लेकर ईजी डे तक 38 लाख की लागत से चार मीटर ऊंची लाइटें लगेंगी।
- शहर के पार्कों में तीन मीटर ऊंची 80 लाइटें लगेंगी। इन पर 37 लाख रुपये खर्च होंगे।
- शोंधापुर चौक से लेकर स्टेडियम तक 41 लाख रुपये से चार मीटर ऊंची करीब 100 लाइटें लगेंगी।
- मॉडल टाउन में छाबड़ा स्वीट्स से लेकर निकिताशा ब्यूटी पार्लर तक 16 लाख से पांच मीटर ऊंची 16 लाइटें लगेंगी।


वर्जन:
शहर में नई ब्रांडेड डेकाेरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इनके डिजाइन और रोशनी से शहर की सुंदरता और बढ़ेगी। काम को गुणवत्तापूर्वक कराया जाएगा।
गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed