फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   37 temporary employees at the cooperative sugar mill have been made permanent, ending an 18-year wait; the mill management has provided this as a Diwali gift.

Panipat News: सहकारी शुगर मिल के 37 कच्चे कर्मचारी हुए पक्के, 18 साल का इंतजार खत्म, मिल प्रबंधन ने दिया दिवाली का तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
37 temporary employees at the cooperative sugar mill have been made permanent, ending an 18-year wait; the mill management has provided this as a Diwali gift.
शुगर मिल में स्थायी नियु​क्ति पाए कर्मचारियोंं के साथ एमडी नवदीप नैन व अन्य अ​धिकारी। संवाद
एमडी एवं एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना (पानीपत)। पानीपत सहकारी शुगर मिल के 37 दैनिक वेतन भोगी (कच्चे) कर्मचारियों के दिन आखिरकार बहुर गए हैं। मिल मैनेजमेंट ने सरकार की नीति के तहत इन कर्मचारियों को परमानेंट (नियमित सीजनल) कर दिया है। मिल में 18 साल के लंबे अंतराल के बाद कर्मचारियों को पक्के होने का यह सौभाग्य मिला है। इससे पहले वर्ष 2008 में कुछ कर्मचारियों को पक्का किया गया था, जिसके बाद से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी।

शुगर मिल के एमडी एवं एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन और मिल मैनेजमेंट ने शनिवार को नियमित हुए सभी 37 कर्मचारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। ये सभी कर्मचारी पिछले 30-35 वर्षों से मिल के गन्ना विभाग, मैन्युफैक्चरिंग, स्टोर और इंजीनियरिंग शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पक्के होने वाले कर्मचारियों में अजमेर, अनूप, धर्मबीर, ईश्वर, अनिल और सुनील आदि शामिल हैं। कर्मचारियों के नियमित होने की खबर मिलते ही मिल प्रांगण में खुशी की लहर दौड़ गई और पटाखे चलाकर व मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने जताया आभार
इस अवसर पर एमडी नवदीप सिंह नैन के साथ सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, अधीक्षक जगबीर मलिक और यूनियन नेता वीरेंद्र राणा व फूलकुमार मौजूद रहे। यूनियन प्रतिनिधियों ने एमडी और मिल मैनेजमेंट का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से 37 परिवारों की दिवाली खुशियों से भर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी नवदीप सिंह नैन ने बताया कि इन कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया गया है। उन्होंने अपनी ड्यूटी जॉइन भी कर ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी को नियमानुसार रिक्त पद आने पर प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाएगा।
9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed