फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 percent people in the state do not wash their hands before meals

प्रदेश में 36 फीसदी लोग भोजन से पहले नहीं धोते हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
36 percent people in the state do not wash their hands before meals
पानीपत। कोरोना महामारी ने सबको हाथों को साफ रखने का महत्व बताया। इससे वायरस और बैक्टीरिया मर जाते हैं और हाथों के जरिए शरीर में नहीं पहुंचते। बीमारी से बचने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सिर्फ हाथों को नियमित अंतराल पर धोने से ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 36 फीसदी लोग भोजन से पहले तक हाथ साबुन और पानी से साफ नहीं करते हैं।
विज्ञापन

इनमें कुछ हाथ धोते ही नहीं तो कुछ राख या मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ सिर्फ पानी से ही हाथों को धो लेना पर्याप्त मानते हैं। संख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण के मुताबिक शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन से पहले हाथों को साबुन से हाथ धोने में कम ध्यान दिया जाता है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो 76.8 फीसदी लोग ही साबुन और पानी से हाथ धोते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या महज 56.1 फीसदी ही है।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण
साबुन राख/मिट्टी पानी नहीं कुल
56.1 6.9 35.9 1.1 100
हरियाणा शहरी:
साबुन राख/मिट्टी पानी नहीं कुल
76.8 1.5 20.5 1.3 100
हरियाणा:
64.0 4.8 30.0 1.2 100
- देश के आंकड़ों पर एक नजर
ग्रामीण शहर कुल
पानी और साबुन से: 25.3 56.0 35.8
मिट्टी या राख से: 3.5 1.3 2.7
सिर्फ पानी से: 69.9 42.1 60.4
नहीं धोते हाथ: 1.3 0.5 1.0
हाथ साफ रख इन बीमारियों रह सकते है दूर
कब-कब साबुन से धोएं हाथ
भोजन से पहले और बाद में। खाना पकाने से पहले हाथों का साफ कर लेना जरूरी है। बीमार की देखभाल और घाव को साफ करने के बाद हाथ साफ करना बेहद आवश्यक है। आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने और हटाने, मांस-मछली को साफ करने, कूड़ा-कचरा एवं टॉयलेट की सफाई करने, पालतू पशु को नहलाने एवं उसका चारा छूने के बाद साबुन से हाथ को अच्छे से साफ करें। टॉयलेट से आने, बच्चे का डायपर बदलने, नाक साफ करने, खांसने-छींकने के साथ ही बाहर से घर लौटने पर हाथा साबुन से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों को 20 सेकेंड तक रगड़कर साफ करना जरूरी
हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन लगाने के बाद रगड़कर धोएं। कुछ लोग जल्दबाजी में हाथ सिर्फ पानी से धो लेते हैं, ऐसे में हाथों में मौजूद वायरस एवं बैक्टीरिया नहीं मरते। शरीर में पहुंचकर बीमार कर देते हैं। - डॉ. प्रवीण कादियान

हाथों को धोने में आठ चरणों को अपनाना चाहिए
हाथों को धोने के दौरान आठ चरणों को अपनाना चाहिए। हथेलियों और हाथ की ऊपरी त्वचा के साथ ही अंगुलियों एवं नाखूनों को साफ करें। नाखूनों के क्यूटिकल्स, अंगूठे, कलाई, कोहनी तक हाथों को साबुन लगाकर रगड़ें। फिर पानी से साबुन को हटा लें। - डॉ. कनव गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed