फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3576 students took the NMMSS exam at 14 centers in the district.

Panipat News: जिले के 14 केंद्रों पर 3576 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएसएस परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
3576 students took the NMMSS exam at 14 centers in the district.
पानीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए इस परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे, जहां 3576 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 808 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने में पानीपत का प्रदेश में पहला स्थान है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह की देखरेख में आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 4384 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था जिनमें में से 81.56 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षकों को परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना में जिले के 102 तथा प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12 वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

दो भागों में हुई परीक्षा
परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता पर आधारित 90 प्रश्न पूछे गए। दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान पर आधारित एक-एक अंक के 90 प्रश्न पूछे गए। इनमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल रहे। परीक्षा के लिए 180 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई।



बॉक्स

एनएमएमएसएस परीक्षा एक नजर में
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 4384
कुल उपस्थिति - 3576
अनुपस्थित रहे - 808
उपस्थिति प्रतिशत - 81.56


बॉक्स

इन केंद्राें पर इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
केंद्र पंजीकृत परीक्षार्थी परीक्षा दी अनुपस्थित

आर्य कन्या वमा विद्यालय, किले के नीचे - 312 274 38
बीआर मॉडर्न सीनियर वमावि, कृष्णपुरा - 312 258 54

राजकीय कन्या वमावि मॉडल टाऊन - 312 280 32
राजकीय कन्या वमावि शिवनगर - 312 266 46
गुरुनानक वमावि, संजय चौक - 311 254 57
श्री गुरु रामदास वमावि माॅडल टाऊन - 312 263 49
किंडर किन वमावि मॉडल टाऊन - 310 240 70

एसडी कन्या वमावि किले के नीचे - 312 232 80
एसडी वमा विद्यालय, जीटी रोड - 311 246 65
श्री महावीर आदर्श वमावि वार्ड-11 - 312 240 72

डॉ. आरके वमावि, कुटानी रोड - 312 268 44
विद्या भारती मॉडर्न स्कूल, खादी आश्रम - 309 273 36

भारतीय बाल विद्या मंदिर विकास नगर - 324 219 105
स्वास्तिक बाल विकास, बबैल रोड - 323 263 60

कुल 4384 3576 808
-------------

वर्जन-
राजकीय व अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एनएमएमएसएस परीक्षा में 3576 अर्थात 81.56 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12 वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed