फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   34 trains will have temporary halt at Bhodwal Majri station

Panipat News: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 34 ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
34 trains will have temporary halt at Bhodwal Majri station
कथा सुनाते राधे-राधे महाराज। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत/सोनीपत। गांव भोड़वाल माजरी के पास संत निरंकारी मिशन की ओर से 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर रेलवे मंडल ने विभिन्न प्रदेशों से समागम में आने वाली संगत के लिए सोनीपत के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की संख्या में विस्तार किया है।
भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक अब 26 जोड़ी एक्सप्रेस के बजाय 34 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया गया है। यहां पर अब आम्रपाली, गीता जयंती, जनशताब्दी, जम्मू मेल, संभलपुर व जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी रुकेंगी।
विज्ञापन

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज 28 सितंबर को समागम सेवा का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद भोड़वाल माजरी में विभिन्न प्रदेशों की संगत का आवागमन शुरू हो जाएगा। समागम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए देशभर से संगत यहां आकर एक माह तक सेवा करती है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु जैसे राज्यों से संगत सेवा कार्यों के लिए समागम स्थल पर पहुंचेगी। करीब 600 एकड़ में फैले समागम स्थल पर पहुंचने वाली संगत के लिए रहने, खाने-पीने व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में 26 एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा इनका भी होगा ठहराव
दादर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अम्ब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस।

ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव होने से समागम में आने वाली संगत के अलावा यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

कथा सुनाते राधे-राधे महाराज। स्रोत : सोशल मीडिया

कथा सुनाते राधे-राधे महाराज। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed