{"_id":"5b4e401e4f1c1b39748b5778","slug":"31531854878-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को निगमायुक्त ने मिलने के लिए बुलायी, सभी मांगों पर हुई सुनवाई हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को निगमायुक्त ने मिलने के लिए बुलायी, सभी मांगों पर हुई सुनवाई हड़ताल खत्म
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 06
नाला गैंग के कर्मियों को मिल गया वेतन, हड़ताल खत्म
सफाई कर्मचारियों को निगमायुक्त ने मिलने के लिए बुलाई, 27 जुलाई तक सभी मांगें पूरी होेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कूड़ा उठाने वाली कंपनी की ओर से बरती जा रही अनियमितता को हल करने की मांग को लेकर धरने पर दूसरे दिन बैठे सफाई कर्मचारियों को निगमायुक्त ने मंगलवार को मिलने के लिए बुलाई। उनकी बात सुनने के बाद सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने धरना खत्म कर दिया। कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया है और उनकी सभी मांगें 27 जुलाई तक पूरी कर दी जाएंगी।
निगमायुक्त ने कर्मचारियों को डेढ़ बजे बातचीत के लिए बुलाया। लिखित पत्र मिलने के बाद कर्मचारी नेता कार्यालय पहुंचे। जहां पर उनकी मांग थी कि कंपपनी की ओर से 230 से अधिक कर्मचारियों के वेतन में गोल-माल किया जा रहा। इनका पीएफ अभी तक नहीं जमा है। इस बर निगमायुक्त ने उन्हें भरोसा दिया कि 27 जुलाई तक उनकी समस्या का हल होगा। रहा सवाल नाला गैंग के तहत काम करने वाले 100 कर्मचारियों के वेतन का उसका भुगतान तुरंत करने की बात कही। शाम तक इन श्रमिकों के बैंक खाते में वेतन आने का संदेश भी आ गया। निगमायुक्त ने कि शहर पूरा गंदा पड़ा हुआ है। उन्हें अपनी जिम्मेवारी भी निभानी चाहिए। जिस पर लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ है।
पक्के कर्मचारी नहीं करते हैं काम
यूनियन प्रधान ने कहा कि जो पक्के कर्मचारी हैं, वह सुपरवाइजर बने घूम रहे हैं। थोड़ा सा उन पर भी शिकंजा कसने की जरूरत है। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि वह उनकी भी जिम्मेवारी तय करेंगे और खुद मौके का निरीक्षण करेंगे। कौन अपनी बीट पर कितना काम कर रहा है। वह खुद देखेंगे।
विज्ञापन
--------
सफाई को लेकर कुछ मुद्दे थे। इनका समाधान कर दिया गया है। साथ ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि वह उनके साथ मानक के हिसाब से खरा उतरें।
- प्रदीप डागर, निगमायुक्त