फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शहर से डेयरी हटाने के लिए संचालकों ने निगम से मांगा समय

शहर से डेयरी हटाने के लिए संचालकों ने निगम से मांगा समय

Fri, 08 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर से डेयरी हटाने के लिए संचालकों ने निगम से मांगा समय
डेयरी संचालकों ने निगम से मांगा समय, निगमायुक्त ने दिया दस दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

- बारिश से पहले निगम शहर के बाहर करना चाहता डेयरियों को
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में 150 से अधिक डेयरियां अलग-अलग कालोनियों में चल रही है। इन्हें हटाने के लिए निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके लिए निगम को बुधवार को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट न मिलने के कारण नहीं हो सका। वीरवार को संचालकों ने निगमायुक्त से मुलाकात की। जिन्होंने उसे शहर से बाहर करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।
निगम ने डेयरियों के लिए बिंझौल में प्लाट काट रखा है। वहीं शहर में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने व्यवसाय के लिए कुछ पशु रखें है। निगम ने प्लाट होल्डर से लेकर अन्य को नोटिस जारी कर रखा है। नगर निगम की ओर से इन्हें हटाने का कई बार समय तय हो चुका है। किसी कारण से कार्रवाई नहीं हो पाती है। डेयरी संचालकों ने निगमायुक्त से कुछ दिन की मोहलत मांगी है। निगम की ओर से दिए गए समय के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बयान..
डेयरी संचालकों ने दस दिन का समय मांगा है। जिनको खुद हटाने के लिए कहा गया है। दस दिन के भीतर अगर शहर साफ नहीं हो जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव प्रसाद शर्मा आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed