फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बर्खास्त फायर मेन की डिपरेशन में जाने से मौत

बर्खास्त फायर मेन की डिपरेशन में जाने से मौत

Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्त फायर मेन की डिपरेशन में जाने से मौत
फोटो संख्या-23
विज्ञापन

------------
बर्खास्त फायरमैन की डिप्रेशन में जाने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव इसराना के फायरमेन की नौकरी से र्बखास्त किए जाने के बाद डिपरेशन में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नौकरी जाने से मृृृृतक मानसिक तौर से परेशान था। जिसके चलते मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों के ब्यानों ले कर शव को सामान्य अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
इसराना स्थित कारद क्षेत्र निवासी सुरेश मलिक ने बताया कि वो अग्निनशमन विभाग में ड्राइवर पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा पंकज (28) पिछले 12 सालों से पानीपत में कांटरेक्ट बेस पर फायरमेन पर कार्यरत था। वो दसवीं पास था। बीते दिनों डीसी प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से फायर कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। जिससे पंकज मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। गत 8 मई से उसने खाना भी नहीं खाया था। वो हर समय गहरी सोच में डूबा रहता था। जिस कारण पंकज के दिन पर दिन हलात खराब हो रहे थे। मंगलवार को उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वो काफी दिनों से चल रहे धरने में भी नहीं आ सका। पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे पंकज की माता सरोज का फोन आया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। जिस कारण वो बेहोश हो कर नीचे गिर गया। पिता ने उनको पंकज को अस्पताल में लाने के बारे में कहा। घर से अस्पताल लाते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

चार साल के लड़के का पिता था पंकज : 6 साल पहले पंकज की शादी राखी से हुई थी। जिनका 1 चार साल का हिमांशु नाम का बेटा है। इसके अलावा पंकज का बड़ा भाई देवेंद्र है व छोटी बहन दिप्ती पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पर 12वीं पास होने के फैसले से था परेशान
जिला प्रशासन द्वारा दमकल कर्मचारियों को नौकरी करने लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। लेकिन पंकज 10वीं पास था। जिस कारण वो प्रशासन के इस फैसले से असंतुष्ट व परेशान था। परिजनों के मुताबिक पंकज 12 साल से फायरमेन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed