फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   धनुष टूटना सरकार की उल्टी गिनती की निशानी : तंवर

धनुष टूटना सरकार की उल्टी गिनती की निशानी : तंवर

Sun, 01 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
धनुष टूटना सरकार की उल्टी गिनती की निशानी : तंवर
धनुष टूटना सरकार की उल्टी गिनती की निशानी : तंवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि दशहरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रावण को फुंकने के लिए उठाया धनुष टूट गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की झूठों के चलते भगवान श्रीराम व खुद रावण भी पीछे हट गए। प्रधानमंत्री को तीर फेंककर मारना पड़ा। यह सरकार की उल्टी गिनती की निशानी है। उन्होंने यह बातें रविवार को गंगापुरी रोड स्थित गंगा गार्डन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह में कही। वहीं कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
समारोह में किरण चौधरी विशिष्ट अतिथि रही। जबकि मुख्यातिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभागाध्यक्ष के राजू रहे। समारोह में एससी विभाग कार्यक्रम संयोजक अक्षय कुमार मौर्य, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, समारोह संयोजक अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष ज्ञान सहोता रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश ही नहीं देश की जनता को अनेक वादे किए थे, लेकिन आज एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। सत्ता में बैठे लोग केवल सुख भोग रहे हैं। आज गरीब व्यक्ति का कोइघर् नहीं है। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में गुजरात मॉडल लाना चाहती थी। उनका मॉडल साम्प्रदायिक व जातिवाद का मॉडल था। जो प्रदेश में जाट आरक्षण व डेरा सच्चा सौदा के पंचकूला मामले में देख लिया गया। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार फेल साबित हुई है। सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और रसोई चलाना महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह को किया संबोधित

फोटो-17 से 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed