{"_id":"59d12ba94f1c1bac538b53f7","slug":"31506880425-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान बुर्जुगों के पास होता है : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान बुर्जुगों के पास होता है : नायब सिंह सैनी
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों की छत्रछाया में घर स्वर्ग : नायब सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा गांव थिराना के ज्ञान मानसरोवर में अंतर राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज व मुख्य वक्ता के रूप में माउंट आबू से डॉ. महेश ने शिरकत की। मंच का संचालन बीके बिंदु बहन ने किया। ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण व सर्कल ईंचार्ज बीके सरला बहन की अध्यक्ष्ता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी परिवार में जब तक बुजुर्ग रहते हैं तो उनकी छत्रछाया में पूरा घर स्वर्ग जैसा बना रहता है। मुख्य वक्ता डॉ. महेश ने कहा कि अगर हम रोज थोड़ा सैर करें, खान-पान का उचित ध्यान रखें और सदा खुश रहें तो सहज रूप से बीमारियों से मुक्त रह सकते है। निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि जॉब से रिटायर तो हो जाओ पर टायर्ड कभी नहीं होना। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें हरियाणवी गीत पर नृत्य किया गया। राजयोगिनी बीके सरला बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज के पानीपत सर्कल के सभी सेवाकेंद्रों की इंचार्ज बहने बीके सुनीता, बीके अनीता व बीके सुमन मौजूद रही।
फोटो-3 व 4