{"_id":"5946c2e84f1c1b8e578b47c1","slug":"31497809640-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मौतों के बाद जागी पुलिस, नहर में छलांग लगाने वालों पर हुई सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मौतों के बाद जागी पुलिस, नहर में छलांग लगाने वालों पर हुई सख्त
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मौतों के बाद जागी पुलिस, नहर में छलांग लगाने वालों पर हुई सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नहर में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने करीब एक माह पहले नहर के आस-पास धारा 144 लगाई थी। लेकिन पुलिस धारा का फॉलोअप नहीं कर पाई। जिससे नहर में डूबकर मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। पिछले दो माह में जिले में करीब दस लोग नहर में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। शनिवार को महराणा के पास दिल्ली पैरलल नहर में किशोर के डूबने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और नहर में छलांग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शनिवार को नहर में डूबे किशोर का शव रविवार को खुबडू़ झाल के पास से बरामद कर लिया। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगों का नहर में छलांग लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा होती है। इस दौरान नहर में डूबने की घटनाओं में भी इजाफा हो जाता है।
धारा 144 तोड़ने वालों पर सख्त हुई पुलिस
नहर में किशोर के डूबने के बाद हरकत में आई थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शनिवार को जहां नहर में छलांग लगाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं रविवार को भी नहर के पास गश्त करते हुए युवाओं को नहर से दूर रहने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि धारा 144 के लागू होने के बाद भी नहर में छलांग लगाने वाले बाज नहीं आ रहे। जिस कारण हादसे घटित हो रहे हैं। ऐसे युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खुबड़ू झाल के पास मिला किशोर का शव
महराणा के पास दिल्ली पैरलल नहर में कीचड़ में सने कपड़े धोते समय तेज बहाव के साथ बहे 16 वर्षीय गौरव का शव रविवार को खुबड़ू झाल के पास बरामद किया गया। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि रोहतक रोड जींद निवासी गौरव गर्मियों की छुट्टियों में महराणा निवासी अपनी बुआ कमलेश के घर आया हुआ था। शनिवार को अपनी बुआ के लड़के के साथ बाइक पर जा रहा था। दिल्ली पैरलल नहर के पास बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। गौरव के कपड़ों पर कीचड़ लग गया था। वह कपड़ों पर लगा कीचड़ धोने के लिए दिल्ली पैरलल नहर में उतरा और तेज बहाव के साथ बह गया था।
विज्ञापन
दो बहनों का अकेला भाई था गौरव
गौरव के पिता अजीत ने बताया कि गौरव दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह दो बहनों पर अकेला भाई था और दोनों बहनों से छोटा था। गर्मियों की छुट्टियों में बुआ के घर गया था। इकलौते भाई की मौत के बाद से बहन ज्योती, दिव्या व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कब-कब हुई घटनाएं
-17 जून : महराणा के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूबा किशोर, खुबडू़ झाल के पास मिला शव।
-13 जून : असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में अलुपुर निवासी अनिल की डूबने से मौत।
-05 जून : असंध रोड नहर चौकी के पास नहर में मिला व्यक्ति का शव।
-26 मई : गांव ग्वालड़ा निवासी महिपाल की जोहड़ में डूबने से मौत।
-13 मई : नूरपुर मुगलान निवासी प्रिंस की पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबने से मौत।
01 मई : कच्चा कैंप निवासी बिट्टू की असंध रोड के पास नहर में डूबने से मौत।
29 अप्रैल : बरौदा जींद निवासी महिला ने अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली पैरलल नहर में लगाई छलांग। मां-बेटी को सकुशल निकाला, 5 साल के बेटे मयंक की मौत
27 अप्रैल : सिवाह निवासी राजबीर की नहर में डूबने से मौत।
18 अप्रैल : जाटल रोड निवासी ब्रह्मी देवी पैर फिसलकर नहर में गिरी, मौत।
नहर में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नहर में नहाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को महराणा के पास नहर में डूबे किशोर का शव खुबडू झाल के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।