{"_id":"59457b024f1c1b8e7d8b45c0","slug":"31497725698-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी तड़के हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी तड़के हुई बारिश
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी तड़के जमकर हुई बारिश
- सौदापुर में मकान की दीवार और समालखा में गिरी आसमानी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मौसम के करवट लेने से लगातार दूसरे दिन शनिवार तड़के जमकर बारिश हुई। जिले में करीब नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से शहर में कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया। समालखा में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान गिर गया, जबकि सौदापुर में बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। वहीं पारा थमने पर लोगों को गर्मी से राहत की कुछ सांस ली।
शनिवार तड़के करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। पानीपत ब्लॉक में 14 व बापौली ब्लॉक में चार एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर की कई प्रमुखों सड़कों के साथ पानी खड़ा हो गया। वहीं बाहरी कॉलोनियों में खाली पड़े प्लाटों में बारिश का पानी जमा हो गया। लेकिन बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने धान की रोपाई को लेकर जमीन तैयार करनी तेज कर दी है। हरे चारे व गन्ने की फसल के लिए बारिश वरदान बनकर बरसी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं।
बारिश में गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
थर्मल। गांव सौदापुर में बारिश के चलते राजू का मकान गिर गया। घर की दीवार अंदर गिरने बजाय बाहर की तरफ गिर गई। जिस कारण पूरा परिवार बच गया। राजू ने बताया कि वह परिवार सहित अपने कमरे में सो रहा था। रात के समय अचानक कमरे की एक दीवार गिर गई। उसने व उसकी पत्नी ने बच्चों को उठाया और बाहर निकाला। उसने बताया कि अगर दीवार कमरे के अंदर गिरती तो उसके परिवार का बचना मुश्किल था। उसके पास एक ही कमरा था जो अब नहीं रहा। अब उसके सामने रहने की समस्या आ गई है। राजू ने मकान बनाने के लिए कुछ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से रसोई की छत गिरी
समालखा। हथवाला रोड पर शुक्रवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की रसोई की छत भरभराकर गिर गई। मकान के कमरों में सोया हुआ परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित मकान मालिक ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उमेश त्यागी ने बताया कि वह रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अपने पिता व बच्चों के साथ एक कमरे में सो गया जबकि उसकी पत्नी, नवजात बेटे व भाभी के साथ रसोई के साथ लगते कमरे में सो गई। रात करीब साढ़े तीन बजे जोरदार धमाका होने से उसकी नींद खुली। उसने देखा कि दोनों कमरों के बीच में बनी हुई रसोई की छत आसमानी बिजली से गिर गई है तथा रसोई में बर्तन व अन्य सामान भी खराब हो गए। घटना के बाद से पूरा परिवार सहम गया।