Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   3.07 lakh tonnes of arrivals in mandis; Rs 2.53 crore remains outstanding on the final day of procurement

Panipat News: मंडियों में 3.07 लाख टन आवक, खरीद के अंतिम दिन 2.53 करोड़ बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
3.07 lakh tonnes of arrivals in mandis; Rs 2.53 crore remains outstanding on the final day of procurement
अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
पानीपत। जिले की मंडियों में धान के सीजन के तहत सरकारी खरीद रविवार को अंतिम दिन रहा। इस सीजन में मंडियों में सरकारी एजेंसियों ने 21,427 मीट्रिक टन पीआर धान की खरीद की। जबकि धान की सामान्य और पीआर सहित आवक 3,07,538 मीट्रिक टन रही। इसमें बासमती/1121 किस्म की आवक 84,074 मीट्रिक टन। इसके जिसके मुकाबले खरीद 76,835 मीट्रिक टन की गई।
विज्ञापन

1509 किस्म की आवक 1,64,636 मीट्रिक टन रही। इसमें 1,62,360 मीट्रिक की खरीद की है। सरबती किस्म की कुल आवक और खरीद दोनों 19.5 मीट्रिक टन दर्ज की गई हैं। मुच्छल किस्म की आवक 37,381.5 मीट्रिक टन रही। यहां खरीद 34,903.5 मीट्रिक टन रही है। सरकारी एजेंसियों (हेफेड और एचडब्ल्यूसी) ने 17,172.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से अब तक 14,619.5 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। मंडियों में अभी भी 2,553.2 मीट्रिक टन धान का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

कुल उठान की दर 85.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दोनों सरकारी एजेंसी हैफेड और एचडब्ल्यूसी ने 35.69 करोड़ रुपये के देय भुगतान में से किसानों के खातों में 33.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अभी भी 2 करोड़ 53 लाख 62 हजार रुपये की बकाया राशि है। किसानों ने मांग की है कि सरकारी खरीद के अंतिम दिन के साथ ही इस शेष बकाया भुगतान को भी तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए। सिवाह गांव के सुरेश कुमार ने बताया कि फसल मंडी में बेचने के बाद सरकारी खरीद के अंतिम दिन तक भी भुगतान के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा धान का उठान समय पर न होने से खुले में पड़ी फसल के खराब होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझा गांव के रमेश सिंह ने बताया कि पीआर धान की खरीद तो बंद हो गई है। खरीद बंद होने के साथ-साथ मंडियों में पड़े पुराने धान का तुरंत उठान सुनिश्चित करना चाहिए। किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द उनके खातों में दिया जा सकें।

वर्जन
धान की सरकारी खरीद के बाद अब उठान तेज किया जा रहा है। एजेंसियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बाकी किस्मों की खरीद सामान्य रूप से चल रही है।
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed