{"_id":"68bca2061d3d34406807025f","slug":"3000-villages-affected-due-to-rain-panipat-news-c-45-1-sknl1005-141690-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गड़बड़ाई व्यवस्था 3000 गांव प्रभावित : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गड़बड़ाई व्यवस्था 3000 गांव प्रभावित : सैनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/इस्माईलाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अधिक बारिश के कारण ही मारकंडा व अन्य नदियों में पानी की मात्रा अधिक हुई है, जिससे व्यवस्थाएं गडबड़ाई हैं। नदियों से निकला पानी खेतों और गांवों तक पहुंचा है लेकिन हर हालात पर नजर है। प्रदेश के करीब तीन हजार गांव प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस हालात से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पक्ष-विपक्ष व आमजन को भी धैर्य रखते हुए पीड़ितों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिले में बाढ़ से बने हालात का जायजा लेने से पहले शाहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकाराें से चर्चा की।
उन्होंने शाहाबाद, इस्माईलाबाद व पिहोवा के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान कईं जगहों पर पीड़ित किसानों से चर्चा की। इससे पहले शाहाबाद में मुख्यमंत्री ने मार्कण्डेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही जलभराव प्रभावित क्षेत्र से यहां शिफ्ट किए हुए लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार नागरिकों के साथ हर स्थिति में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार आैर प्रशासन के लोग बेहद गंभीरता से काम कर रहे हैं।