फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   300 players appeared for Kho-Kho team trials.

Panipat News: खो-खो टीमों के लिए 300 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
300 players appeared for Kho-Kho team trials.
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। मनाना गांव स्थित राजकीय कन्या स्कूल के खेल मैदान में हरियाणा राज्य खो-खो संघ द्वारा रविवार को जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के बाद हरियाणा की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य खो-खो संघ के महासचिव बलवान सिंह ने बताया कि सीनियर आयु वर्ग में चयनित खिलाड़ी 13 से 16 नवंबर तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी 28 दिसंबर से एक जनवरी तक तमिलनाडु में होने वाली जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजकमल ढांडा, उपाध्यक्ष उमेद सिंह जींद, रविंद्र सिंह, मुकेश कुमारी, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह, खो-खो कोच दिनेश गौतम, राहुल शर्मा, सविता, आजाद सिंह व डीपी वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed