फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 farmers including district head of BKU arrested in Ambala

Panipat News: पुलिस को चकमा दे किसान शंभू बॉर्डर के नजदीक पहुंचे, अंबाला में भाकियू के जिला प्रधान समेत 30 किसान गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
30 farmers including district head of BKU arrested in Ambala
पानीपत। किसान संगठनों के दिल्ली कूच की दूसरी बार काॅल पर पिछले तीन दिन से सुस्त चल रहा आंदोलन एक साथ फिर तेज हो गया। किसान जहां आंदोलन को लेकर सड़कों पर नजर आए, इनके साथ प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आ गया। पानीपत-सोनीपत पुलिस ने हलदाना बॉर्डर के पास जीटी रोड पर फिर से मोर्चा संभाल लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सूरजभान रावल समेत करीब 30 किसान पंजाब के किसानों के समर्थन में पानीपत समेत तीन जिलों की पुलिस को चकमा देकर शंभू बॉर्डर के नजदीक पहुंच गए। अंबाला पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर सरकार का पुतल फूंका। वहीं भाकियू के चढूनी गुट ने वीरवार को जिला स्तर पर दो घंटे रोड जाम की चेतावनी दी है। भाकियू ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन-किसान भवन के जिला प्रधान सूरजभान रावल की अगुवाई में करीब 30 किसान बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक स्थान इकट्ठा हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शंभू बॉर्डर की तरफ कूच किया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना मिलते ही किसानों की गाड़ियों का पीछा कर लिया। इससे पहले पुलिस किसान भवन पर किसानों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। किसानों ने गाड़ियों को जीटी रोड को छोड़ गांवों में पहुंच गए। यहां से गांवों के रास्तों करीब 125 किलोमीटर का सफर तय कर शाम को अंबाला पहुंचे। वे शंभू बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने सूरजभान रावल और हरेंद्र राणा समेत 30 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। भाकियू के पूर्व जिला प्रधान चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि पानीपत के किसान अंबाला में शंभू बॉर्डर पर समर्थन करने जा रहे थे। उनको गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। किसान शांतिपूर्वक ढंग से दिल्ली कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

एसकेएम के बैनर तले फूंका पुतला
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने भाजपा के शहरी विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका और शहर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक जयकरण कादियान, सह संयोजक सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव का कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव शिवकुमार ने उनको संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान बलवान सिंह, ईश्वर शर्मा, सीटू मजदूर संगठन जिला सचिव जयभगवान, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान मामचंद सैनी, ऐटक नेता भूपेंद्र कश्यप, अखिल भारतीय किसान सभा जिला उप प्रधान सीताराम शर्मा, रामकिशन राठी, समालखा ब्लॉक प्रधान कुंवर सिंह छौक्कर, सीटू जिला कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा, राजू डाहर, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला उप प्रधान अंग्रेज सिंह व किसान सभा के नेता गुलाब सिंह पट्टीकल्याणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed