फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 bulls broke the wall of the cowshed and ran away

Panipat News: फ्रूट कंपनी के मुनीम और उसके साथी से मारपीट कर दिनदहाड़े लूटे तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
30 bulls broke the wall of the cowshed and ran away
पानीपत। पानीपत में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस के एक वारदात का खुलासा करने से पहले बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। तीन बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े मित्तल मेगा माल रोड पर चांदनी बाग थाना से करीब आधे किलोमीटर दूरी पर तीन लाख की लूट कर ली। बदमाशों ने फ्रूट कंपनी के मुनीम समेत दो लोगों के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पुलिस मुख्यालय में डीएसपी शराब ठेकेदार के साथ लूट की एक वारदात का खुलासा कर रहे थे। पुलिस अधिकारी व थाना पुलिस समेत सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुनीम से ही पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार रिसालू रोड के नीतेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिला के दुबोलिया भाग्वत परसा गांव से है। वह अगम फ्रूट कंपनी के गोदाम रिसालू रोड पर मुनीम है। वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपनी साथी मासूम के साथ तीन लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। वे दोनों मोटरसाइकिल पर थाना चांदनी बाग से करीब आधा किलोमीटर आगे मित्तल मेगा माल के पास ग्रीन पार्क के पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनमें से एक लड़के ने मोटरसाइकिल से उतर कर उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और वे तीनों उससे से पैसों का बैग छीनने लगे। उसने उनका विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की। वे उससे पैसों का बैग छीनकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। थाना चांदनी बाग और सीआईए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर जांच शुरू की। वहीं थाना पुलिस ने दोनों कर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


वर्जन :
पुलिस को मित्तल मेगा माल के नजदीक दो युवकों से पैसे छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप, प्रभारी, चांदनी बाग थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed