फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 best videos selected in Print Rich Competition

Panipat News: प्रिंट रिच प्रतियोगिता में 30 श्रेष्ठ वीडियो चयनित

Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
30 best videos selected in Print Rich Competition
पानीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जिला स्तरीय प्रिंट रिच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न खंडों से प्राप्त वीडियो का अवलोकन कर निर्णायक मंडल ने प्राप्त अंकों के आधार पर 30 सर्वश्रेष्ठ वीडियो का चयन किया गया। जिन्हें राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य सुभाष भारद्वाज ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों के वीडियो को न केवल सम्मानित किया जाएं बल्कि उन्हें निपुण चैनल पर भी प्रकाशित किया जाए ताकि अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरणा ले सकें। जिला एफएलएन समन्वयक अनिल मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए लगभग 5 खंडों से 50 वीडियो प्राप्त हुए थे। डीपीसी नीलम ने प्रतिभागी अध्यापकों के उत्साह और नवाचार की सराहना की। उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनीता कादियान ने बताया कि निष्पक्ष और ईमानदारी से परिणाम तैयार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed