फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 bags of urea recovered from Samalkha liquor factory

Panipat News: समालखा शराब फैक्ट्री से यूरिया के 30 बैग बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
30 bags of urea recovered from Samalkha liquor factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्ट्री पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को दबिश देकर अवैध रूप से गोदाम में रखे यूरिया के 30 सीलबंद बैग बरामद किए। कृषि विभाग पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर ने पुलिस को मौके पर बुलाया और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

मंगलवार को कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग के एसडीएओ देवेंद्र सिंह, क्वालिटी कंट्रोल इंचार्ज डॉ अंकित व तकनीकी सहायक राकेश के साथ टीम सुबह करीब 11 बजे चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्ट्री में पहुंची ओर फैक्टरी के गोदाम में अवैध रूप से यूरिया खाद के कट्टों की जांच की कृषि विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। डिप्टी कलेक्टर आदित्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब फैक्ट्री में गैरकानूनी रूप से यूरिया खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेड के दौरान शराब फैक्ट्री के गोदाम में 30 सीलबंद कट्टे बरामद किए गए हैं। गोदाम में रखे कट्टों पर चंबल फ्रर्टिलाइजर यूरिया खाद लिखा हुआ है जिसके सैंपल लिए गए हैं ताकि यह साबित हो सके कि बैग में यूरिया खाद है। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैबोरेटरी में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराया जाता है उस पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इंडस्ट्री में यूरिया का प्रयोग करना आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप ने बताया कि शराब फैक्ट्री प्रबंधन ने दावा किया है कि यह यूरिया उनका नहीं है बल्कि किसानों द्वारा रखा गया है। लेकिन शाम साढ़े छह बजे तक फैक्टरी प्रबंधन संबंधित किसान को पेश नहीं कर पाए जिस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया ओर जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed