फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27 complaints were received at the resolution camp, and the complainants returned with assurances.

Panipat News: समाधान शिविर में 27 शिकायतें, आश्वसान लेकर लौटे फरियादी

Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
27 complaints were received at the resolution camp, and the complainants returned with assurances.
जनता समाधान ​शिविर में समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में पीपीपी में आय संशोधन, राशन कार्ड और बिजली बिल में गड़बड़ी समेत 27 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। जिला स्तरीय दरबार में छोटी-छोटी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं किया जा सका। ऐसे में फरियादियों को आश्वासन का सहारा लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया गया। फरियादी सुबह 9 बजे ही शिविर में पहुंचना शुरू हो गए। शिविर सुबह 10 से 12 बजे तक चला। इसमें 27 शिकायत रखी गई। इनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, पेंशन, क्रेडिट और पुलिस विभाग से संबंधित रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी सतीश वत्स, डीएमसी अरुण भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कई बार आए पर समाधान नहीं
68 वर्षीय राजरानी ने गुलाबी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। वह विभागीय अधिकारियों के पास कई बार चक्कर काट चुकी है। इसका समाधान नहीं हो पाया है।
-- बिजली मीटर लगवाने की मांग
रामनगर की आयना ने बिजली मीटर लगवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मीटर नहीं होने से परेशानी हो रही है। बिजली निगम में कई बार जाने के बाद भी मीटर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी बनवाने की मांग
रमेश ने गाड़ी की आरसी बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी की आरसी खो गई। वह इसके लिए आरटीए व एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ।

बिजली बिल ठीक कराने की मांग
सुरेंद्र ने बिजली बिल में गड़बड़ी को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बिल में अधिक रीडिंग दिखाई गई हैं। वह इसके लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed