फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   250 exporters from the industrial city showed interest

Panipat News: औद्योगिक नगरी के 250 निर्यातकों ने दिखाई रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
250 exporters from the industrial city showed interest
ग्रेटर नोएडा प्रदर्शनी में खड़े पानीपत के निर्यातक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
पानीपत। अमेरिका के टैरिफ कम करने के बाद ग्रेटर नोएडा में पहली बड़ी टेक्सटाइल प्रदर्शनी से पानीपत के निर्यातकों की उम्मीद तेज हो गई हैं। आईएचजीएफ दिल्ली फेयर में पानीपत के करीब 250 निर्यातक शामिल हुए हैं। निर्यातकों की अमेरिकी बायर्स पर नजर है, इनके प्रदर्शनी में शामिल होने पर व्यापार फिर से तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हर साल टेक्सटाइल की दो प्रदर्शनी दिल्ली फेयर के नाम से लगाई जाती हैं। पहला फेयर अक्तूबर और दूसरा फरवरी महीने में लगाया जाा है। अक्तूबर में आयोजित फेयर में अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पाए थे। फरवरी में होने वाला मेला शनिवार को शुरू किया गया है। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा, इसमें पानीपत समेत प्रदेशभर, उत्तर-प्रदेश और दक्षिण भारत के निर्यातक शामिल हुए हैं। इसमें हैंडीक्राफ्ट के साथ टेक्सटाइल उत्पादों को शामिल किया गया है। गोकुल एक्सपोर्ट के संचालक गुलशन धमीजा ने बताया कि मेले के पहले दिन अमेरिका के बायर्स नहीं आए हैं। अगले दिनों में इनके आने की उम्मीद है, इससे व्यापार तेज होगा साथ अन्य देशों के भी बायर्स के आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed