फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2309 suspects and two leprosy patients found in four days

Panipat News: चार दिन में 2309 संदिग्ध और दो कुष्ठ रोगी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
2309 suspects and two leprosy patients found in four days
पानीपत। कुष्ठ रोग खोज अभियान के चार दिन में कुष्ठ रोग के 2309 व्यक्ति संदिग्ध और दो कुष्ठ रोगी मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई 885 टीमों ने चार दिन में 70210 घरों में जाकर 335771 व्यक्तियों की जांच की। दोनों कुष्ठ रोगियों का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में जांच चल रहा है। कुष्ठ रोग खोज अभियान के चार दिन में 70210 घरों में 335771 व्यक्तियों की जांच की गई। जिनमें से 2309 व्यक्ति कुष्ठ रोग के संदिग्ध मिले और दो कुष्ठ रोगी मिले। जिनका इलाज एमबी ( एमडीटी ) जिला नागरिक अस्पताल से शुरू किया गया है। कम लक्षण वाले लोगों पीएचसी व सीएचसी पर ही निशुल्क दवा दी जा रही है। कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के धब्बों में दर्द नहीं होता है। कुष्ठ के धब्बों में जलन और चुभन नहीं होती है और त्वचा पर लाल तामिया दाग, त्वचा पर तेली चमक, हाथ पैरों में सुन्नपन होता है, जिसमें खुजली नहीं होती है। वे कुष्ठ रोग के धब्बों के दाग हो सकते है। कुष्ठ रोग का एमडीटी से पूरा इलाज हो जाता है जो सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed