फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   23 thousand cheated by pretending to be an army officer

आर्मी अफसर बताकर ठग लिए 23 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
23 thousand cheated by pretending to be an army officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मनमोहन नगर निवासी एक व्यापारी से मेट खरीदने का झांसा देकर ठग ने 23 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को आर्मी अफसर बताया था, जिस पर विश्वास कर वह आरोपी के झांसे में आ गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बबैल रोड स्थित मनमोहन नगर निवासी तालिब ने बताया कि वह जूट के मेट बनाने का काम करता है। उसने इंडिया मेट ऐप पर तालिब इंडिया टेक्सटाइल के नाम से अकाउंट बना रखा है। अकाउंट पर एक व्यक्ति ने मेट खरीदने की रिक्वेस्ट भेजी। उसने व्यक्ति के दिए गए नंबर पर बातचीत की तो उसने अपना नाम मोहन प्रताप सिंह बताया और खुद को आर्मी अफसर बताया। उसे 150 मेट की जरुरत थी। उनका 54 हजार रुपये मे सौदा पक्का हो गया। व्यक्ति ने उसे 25 हजार रुपये एडवांस देने के लिए उसे एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते में पहले दो हजार रुपये आ गए, लेकिन उसने दोबारा लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 25 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

खाते से निकाले पौने चार लाख रुपये
- गांव हलदाना का रहने वाला पीड़ित, शहर थाना पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
पानीपत। बिजली कनेक्शन काटने का डर बनाकर एक ट्रेडर से ठग ने बैंक खाते से 3.75 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हलदाना निवासी सागर वत्स ने बताया कि उसकी जगदंबा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है, जिसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खुला हुआ है। उसके पास सुबह साढ़े बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसने कहा कि वह बिजली विभाग से बात कर रहे है, उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है, कनेक्शन चालू कराने के लिए 10 रुपये की पेमेंट करने को कहा। आरोपी ने उससे प्ले स्टोर से एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कराई। मोबाइल को रिमोट पर लेकर आरोपी ने 3.75 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने पेस्फर टेक्नॉलाजी और एवेन्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ट्रांसफर किए है। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed