फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2.19 lakh children were examined in RBSK

Panipat News: आरबीएसके में 2.19 लाख बच्चों की जांच की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
2.19 lakh children were examined in RBSK
पानीपत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जिले के 2.19 लाख बच्चों की जांच की है। इनमें 1,36,252 आंगनबाड़ी और 83,553 स्कूली बच्चे शामिल हैं। इनमें से 113 बच्चों की सर्जरी (शल्य चिकित्सा) कराई है। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) के तहत 8,748 नए बच्चों की जांच की है। वहीं 6022 मामलों का अनुवर्ती किया गया और 9959 बच्चों को विभिन्न प्रकार की थेरेपी (चिकित्सीय उपचार) दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि आरबीएसके जैसी महत्वपूर्ण योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित किया जाएं। इससे जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में बीमारियों और विकारों की समय रहते पहचान हो सके। जिले के सभी 418 सरकारी स्कूलों और 1048 आंगनबाड़ी केंद्रों को में योजना को प्रभारी रूप से लागू किया है। आरबीएसके की नौ टीम और सात वाहनों के माध्यम लगाए गए। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डॉ. ललित वर्मा व डीईओ राकेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed