{"_id":"5b82e59142c79246400aadf9","slug":"21535305105-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज ना मिला तो जहर खा कर आत्महत्या करने की पत्नी को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज ना मिला तो जहर खा कर आत्महत्या करने की पत्नी को दी धमकी
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न मिलने पर ससुराल में जान देने की धमकी
पानीपत। गांव सौदापुर निवासी महिला नीलम पुत्री राम सिंह ने महिला थाना पुलिस में उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसकी शादी मुआना में हुई थी। उसका पति सोनू कुमार, सास, पति की मौसी व उसके चाचा के साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं उसकी सास ने उसके बच्चे को भी मरवाने की कोशिश की है। उक्त आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद काफी व्यक्ति उसके घर पहुंचे। जहां उन्हें उसके मायके पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते है। मांग पूरी न होने पर उसके पति ने धमकी दी है कि वो उसे मायके जाकर जहर निगल कर आत्महत्या कर लेगा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।