{"_id":"5ad8e27c4f1c1ba0098b562d","slug":"21524163196-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा में काटी विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा में काटी विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना नदी क्षेत्र में विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चले आ रहे हरियाणा के गांव रिशपूर और यूपी के गांव मवी के किसानों का विवाद दोनों प्रदेशों के एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने बुधवार को हुई बैठक कर हल निकाल दिया है। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक वीरवार को यमुना नदी के अंदर गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। जिन किसानों ने विवादित भूमि पर गेहूं की फसलें बोई थीं, उन्हीं किसानों को दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने काटने पर सहमति जताई थी। इस पर विवादित 55 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को बोने वाले हरियाणा के गांव रिशपूर के किसानों ने पुलिस सुरक्षा के बीच कटाई की है।
वीरवार को गांव रिशपूर के सैकड़ों किसानों अपने वाहनों को लेकर सनौली थाना पुलिस के साथ गेहूं की फसल की कटाई की है। सुबह से शाम तक गेहूं की खड़ी फसलों की कटाई की है।
बता दें कि यमुना नदी के अंदर गांव रिशपूर और यूपी के गांव मवी के किसानों का करीब 55 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को यूपी प्रशासन ने इस भूमि को अपनी भूमि बताते हुए इस पर 145 लगा दी थी। इस पर दोनों ओर से विवाद गहरा गया था। इसी मामले को हल निकालने के लिए बुधवार को समालखा के एसडीएम गौरव कुमार और यूपी कैराना के एसडीएम राजेंद्र मोर्च व तहसीलदार, कानूनगो, पटवारियों व किसानों के साथ पानीपत स्थित स्काई लार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने रिकार्ड का मिलान कर निर्णय लिया कि फिलहाल जिन किसानों ने इस भूमि पर गेहूं की फसलें बोई हुई हैं वे ही फसलें बोने वाले किसान ही फसल काटेंगे। इस निर्णय पर बनी सहमति के आधार पर वीरवार को हरियाणा के गांव रिशपूर के किसान सनौली थाना पुलिस की सुरक्षा में गेहूं की फसल की कटाई की है। इस बारे में तहसीलदार बापौली तर्पण कंबोज का कहना है कि दोनो ओर के अधिकारियों में विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की कटाई को लेकर सहमति बनी थी कि जिसने बोया है वो ही किसान उस फसल को कटेगा। इसी आधार पर रिशपूर हरियाणा के किसानों ने गेहूं की फसल बोई थी वो ही काट रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो संख्या-38
पुलिस सुरक्षा में काटी विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल
-जिसने बोया वही काटेगा, पर बनी थी दोनों प्रदेशों के एसडीएम स्तर के अधिकारियों में सहमति