{"_id":"5a283a9f4f1c1b69678c064e","slug":"21512585887-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-तेज हवा के साथ ठिठुरन बढने सर्दी की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-तेज हवा के साथ ठिठुरन बढने सर्दी की आहट
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिनभर चली तेज हवा, शाम को भूकंप के झटके
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में मौसम बदलने के बाद बुधवार को सुबह से दिनभर तेज हवा चली और शाम को भूकंप के झटके लगे। ऐसे में दिनभर सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस करने वाले लोगों की शाम के वक्त भूकंप के झटकों से धड़कन तेज हो गईं। लोगों ने अपने परिचितों से हालचाल पूछा।
बुधवार सुबह आसमान तो साफ हो गया, लेकिन इसके साथ तेज हवा चल पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की स्पीड सुबह एक बार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रही। हवा दोपहर तक इसी तरह से चलती रही। दोपहर बाद हवा कुछ मंद हुई तो आसमान में हल्के बादल छाने लगे। शाम को भूकंप के झटके लगे। लोगों ने तीन से चार सेकंड के झटके महसूस किए। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम कुछ सामान्य रहने की संभावना है।