फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए : सुधांशु महाराज

व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए : सुधांशु महाराज

Mon, 04 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए : सुधांशु महाराज
व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए : सुधांशु महाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सुधांशु महाराज ने कहा रविवार को कहा कि, व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करना चाहिए। ऐसे ही वे खुद को ऊंचा उठा सकते हैं। उन्होंने यह बात जीटी रोड स्थित एक होटल में विश्व जागृति मिशन पानीपत की ओर से पूर्णिमा पर आयोजित सत्संग में कही। उन्होंने सत्संग में सभी भक्तों को पूर्णिमा की शुभकामना दी। कहा कि हमें खुद को इस तरह तैयार करना चाहिए कि, किसी के सहारे की जरूरत नहीं पडे़, बल्कि हम दूसरों की मदद करें। जैसे एक बीज वृक्ष बनकर पूर्णता को प्राप्त करता है। हमें भी अपने जीवन में पूर्णता प्राप्त करनी चाहिए। हमारे अंदर की आग मंद नहीं पड़ने देनी चाहिए। उन्होंने शांति से सोने व आनंद से जागने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को गीता रोज पढ़नी चाहिए। स्वदेशी अपनाएं, आत्म विश्वास कायम रखें एवं गुरु पर भरोसा रखें। इस मौके पर संरक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, हरिओम तायल, जिला संयोजक डॉ. जगदीश आहूजा, सुरेश तायल, पंडित हुकमचंद शास्त्री, यश पाल चौधरी, वीरभान नागपाल, तिलक सलूजा, सुनील थम्मन, देशराज छाबड़ा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, शारदा, कान्हा छाबड़ा, मंजू रावत, इंद्र चुघ, वासुदेव, रमेश, सुनीता पांचाल व भगवान कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed