{"_id":"5a2052714f1c1b97678bef24","slug":"21512067697-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी को लेट होता देख अधिकतर यात्रियों ने निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी को लेट होता देख अधिकतर यात्रियों ने निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन का कांटा खराब, थम गई पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दीवाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन का कांटा खराब होने से दिल्ली से पानीपत आने वाली 64453 और पानीपत से 64481 बनकर अंबाला तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन थम गई। जब तक पानीपत से रेलवे स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर खामी दुरुस्त की, ट्रेन खड़ी रही। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े नौ बजे ट्रेन को पानीपत रवाना किया जा सका। इस बीच यात्री परेशान होते रहे, आसपास के तमाम यात्रियों ने दूसरे साधनों से घर की राह पकड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रात करीब आठ बजे 64453 पैसेंजर ट्रेन दीवाना स्टेशन पर पहुंची, जैसे ही कर्मचारी सिग्नल देने को हुआ, रेलवे लाइन का कांटा खराब हो गया। जिसके बाद काफी देर ठीक करने की कोशिश की गई। लेकिन दीवाना स्टाफ से ठीक नहीं होने के बाद पानीपत रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। पानीपत रेलवे के स्टाफ के आने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद कांटा ठीक हुआ। उसके बाद दीवाना रेलवे स्टेशन से पैसेंजर गाड़ी को पानीपत के लिए रवाना किया गया। जहां गाड़ी का पानीपत पहुंचने का समय 7:55 का है। वहीं ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट करीब 9:40 पर पानीपत स्टेशन पर पहुंची। जिस कारण पानीपत से अंबाला की तरफ जाने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं अधिकतर यात्री ट्रेन को लेट देखकर निजी वाहनों से अपने घरों की ओर निकल गए। इस बारे में पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि दीवाना रेलवे स्टेशन पर कांटा खराब हो गया था। जिसे पानीपत रेलवे स्टाफ द्वारा ठीक करवा दिया गया था। जिस कारण ट्रेन डेढ़ घंटे लेट रही।