फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   21500 rupees were withdrawn from the account by changing the debit card of the priest

Panipat News: पुजारी का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 21500 रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
21500 rupees were withdrawn from the account by changing the debit card of the priest
किशनपुरा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ की वारदात, किशनपुुरा चौकी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। किशनपुरा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए एक पुजारी से कार्ड बदलकर ठग ने खाते से 21500 रुपये निकाल लिए। पुजारी घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


यूपी के भागवत नगर निवासी नागेश मिश्रा ने बताया कि वह हाल में पानीपत में शिव नगर, गणेश कॉलोनी में रहता है। वह शास्त्री कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा करता है। एक जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह किशनपुरा में यूनियन बैंक की एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने के लिए गया था, लेकिन मशीन से रुपये नहीं निकले। पास खड़े एक युवक ने मदद करने का झांसा देकर उससे डेबीट कार्ड ले लिया और कुछ देर में वापस कर दिया, उससे भी रुपये नहीं निकले। उसने घर जाकर देखा तो खाते से 21,500 रुपये निकले मिले। उसने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed