फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यमुना में पानी का स्तर बढ़ा, बचाव प्रबंध अधूरे

यमुना में पानी का स्तर बढ़ा, बचाव प्रबंध अधूरे

Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
यमुना में पानी का स्तर बढ़ा, बचाव प्रबंध अधूरे
यमुना में पानी का स्तर बढ़ा, बचाव प्रबंध अधूरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। सूखी पड़ी यमुना नदी में चार महीने बाद पानी आया और अब पानी का स्तर सामान्य से भी ऊपर चल रहा है। यमुना आते ही बच्चों व बड़ों ने यमुना में श्रद्धा के नाम पर नहाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस खतरों को जान भी अनजान बनी हुई और दूसरे विभाग यमुना के तेज होने पर बाढ़ के खतरों से बेफिक्र हैं।

पहाड़ों में बारिश होने के बाद ताजेवाला हैड से पानी छोड़ने के बाद यमुना में शुक्रवार दोपहर को ही पानी पहुंच गया। शनिवार को भी कुछ पानी छोड़ा गया। यमुना में पानी आते ही लोगों ने इसमें नहाना शुरू कर दिया है। नहर व नदी में नहाने पर धारा 144 लगाने के बाद भी पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं प्रदेश या यूपी प्रशासन द्वारा यमुना पर अब तक गोताखोरों व इंजन बोट की ड्यूटी नहीं लगाई है। इन सबके चलते यमुना में नहाने वालों की लापरवाही के चलते डूबने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed