फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बेटी के हत्यारे उद्यमी परिवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पिता बेहोश

बेटी के हत्यारे उद्यमी परिवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पिता बेहोश

Wed, 15 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बेटी के हत्यारे उद्यमी परिवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पिता बेहोश
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी उद्योगपति योगेश वडेरा, पत्नी ममता वडेरा और दो बेटियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृत नौकरानी पूजा के परिजनों सहित विभिन्न संगठनों सहित शहरवासियों ने सामान्य अस्पताल में बुधवार को जमकर हंगामा किया। रोषित लोगों ने जीटी रोड पर यातायात जाम करने की चेष्टा की। इस दौरान पीड़ित पक्ष व पुलिस के बीच कई बार बहस भी हुई। पुलिस की सक्रियता से जहां पूजा के परिजन जीटी रोड तक नहीं पहुंच सके, वहीं इस दौरान मृत पूजा के पिता अंगद बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस के कड़े प्रयास के बावजूद भी परिजनों ने पूजा का शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन वडेरा परिवार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। परिजनों व विभिन्न संगठनों के सांझा प्रयास के बाद पुलिस ने ममता वडेरा सहित उसके पति योगेश वडेरा व 2 बेटियों के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ये है मामला : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के गांव बहादुरपुर निवासी अंगद की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, वहीं उसका संगीता से दूसरा विवाह हुआ था, अंगद के पहली पत्नी से तीन बेटियों व संगीता से तीन पुत्र है। 2009 में अंगद पानीपत आया था। वहीं अंगद व उसके परिजन मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी बेटी पूजा तीन साल से उद्यमी मॉडल टाउन निवासी योगेश वडेरा के मकान में नौकरानी के रूप में कार्य कर रही थी। 12 मई को रोते हुए बेटी पूजा ने उसे कॉल की और बताया कि योगेश वडेरा, मालकिन ममता और उनकी दो बेटियां उसके साथ मारपीट करती है। वहीं जब अंगद व उनकी पत्नी संगीता पूजा से मिलने पहुंचे तो पूजा का शव मिला, पूजा के मुंह के विभिन्न अंगों से खून बह रहा था। आरोपी वडेरा परिवार ने दावा किया कि पूजा ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है। इधर, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दो डॉक्टरों ने पूजा की गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टी की है। वहीं अंगद की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने ममता वडेरा के खिलाफ पूजा की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जबकि केस दर्ज होते ही वडेरा परिवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वडेरा परिवार की गिरफ्तारी होने पर होगी पूजा की अंत्येष्टि : पूजा के परिजनों ने बुधवार को भी उसका शव लेने से इनकार कर दिया। वहीं वामपंथी संगठनों ने पूजा के पीड़ित परिवार का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक पूजा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक परिजन, पूजा का शव नहीं लेंगे। बुधवार को जीटी रोड पर यातायात जाम करने की चेष्टा पर पुलिस ने अस्पताल के सभी गेट बंद कर दिए और आंदोलनकारियों को अस्पताल परिसर में ही रोके रखा। इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच कई बार कड़ी बहस भी हुई।
पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप : पूजा के परिजनों और वामपंथी संगठनों ने पुलिस पर हत्यारोपियों का साथ देने का आरोप लगाया। पूजा के पिता अंगद ने आरोप लगाया कि पुलिस हर कदम पर पूजा के हत्यारोपियों का सहयोग कर रही है। पुलिस की शह पर ही आरोपी वडेरा परिवार फरार हुआ है। अगर पुलिस, पूजा की शव की बरामदगी के दौरान ही आरोपी परिवार को गिरफ्तार कर लेती, तो परिवार फरार न होता।
पीड़ित परिवार से मिली एसडीएम : एसडीएम वीना हुड्डा बुधवार की शाम को पूजा के परिजनों से सिविल अस्पताल में जाकर मिली और आश्वासन दिया कि पूजा की हत्या करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करवाई जाएगी। पीड़ित परिवार ने एसडीएम को मॉडल टाउन चौकी प्रभारी की भी शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि मॉडल टाउन चौकी प्रभारी किरण नैन उनको काफी प्रताड़ित कर रही है। किरण परिजनों को कह रही है कि तुम्हें बाद में भी रुपये लेकर समझौता करना है, फिर तो शव को लोगे। तो इससे अच्छा शव को पहले ही उठा लो। एसडीएम ने कहा कि पानीपत प्रशासन हर हाल में इंसाफ दिलवाएगा, सभी शिकायतों की बारीकी से जांच की जाएगी।
इधर, डीएसपी सतीश वत्स ने दावा किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबिश दे रही है।

अस्पताल छावनी में हुआ तब्दील : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का साथ देने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं सहित शहरवासी सामान्य अस्पताल में सुबह से ही जुटने लगे। जिसके बाद मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी विजेंद्र सहित थाना किला प्रभारी, मॉडल टाउन थाना प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सहित थाना शहर प्रभारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक अस्पताल छावनी की तरह तब्दील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed