{"_id":"5a24451f4f1c1ba12d8b6450","slug":"201512326431-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सुबह सांसद राजकुमार सैनी व समापन पर परिवहन मंत्री ने खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सुबह सांसद राजकुमार सैनी व समापन पर परिवहन मंत्री ने खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किल कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल/मतलौडा। गांव लोहारी में सरदार पटेल सद्भावना की ओर से आयोजित सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब को 29-26 से हराकर विजेता बना। दूसरे दिन की प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि रहे तो समापन समारोह में परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री कृष्णलाल पंवार मुख्य अतिथि रहे।
समापन समारोह में परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने खेल स्टेडियम के लिए 10 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की और इसके साथ ही ग्रामीणों को बताया कि साढ़े सात करोड़ की लागत से लोहारी से भंडारी व नैन से कारद व ऊंटला से वैसरी तक सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छा खेलने वाला खिलाड़ी ही आगे तक जाता है। उन्होंने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं अन्य विजेता टीमों को भी सम्मानित किया।
खेल भावना से ही खिलाड़ी जाता है ऊपर : राजकुमार सैनी
इससे पहले प्रात:कालीन सत्र में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हमें ईमानदारी से खेलना चाहिए। सच्ची खेल भावना से खेलने वाला खिलाड़ी ऊंचे स्तर तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने से चली आ रही लोकसभा प्रथा को खत्म करना चाहिए। ये आम आदमी के मेहनत की कमाई का नुकसान है। वहां पर बैठे लोगों को जनता नहीं चुनती और विडंबना है कि वे ही कानून बनाते हैं। आरक्षण के बारे में कहा कि आरक्षण शत प्रतिशत होना चाहिए। वहीं मनरेगा मजदूरों को किसानों के साथ जोड़ना चाहिए। इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं मजदूरों को भी फायदा होगा। एक परिवार एक रोजगार होना चाहिए। ताकि कोई भी किसी का हक नहीं मार सके। सांसद ने कहा कि वर्ल्ड गेम में जहां चाइना के खिलाड़ी 10 से 20 गोल्ड मेडल लाते हैं, वहीं हमारे देश में मात्र एक या दो सिल्वर या ब्रांज मेडल ही आते हैं। अत: खिलाड़ियों को ज्यादा मेहनत कर देश के लिए स्वर्ण पदक लाने चाहिए। उनके साथ पूर्व विधायक समालखा भरत सिंह छौक्कर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरियाणा ने पंजाब को हराया
दो दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को समापन हो गया। हरियाणा की टीम ने पजंाब की टीम को 29-26 के अंतर से हराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। हरियाणा की टीम को सरदार पटेल सद्भावना संगठन की और से ढाई लाख रुपये व पंजाब की टीम को सवा लाख का नकद इनाम दिया। अन्य मैचों में पानीपत ने फरीदाबाद को हराया, सोनीपत ने करनाल, हिसार ने पलवल व कैथल ने जींद को हराया। इस मौके पर सरदार पटेल संगठन के अध्यक्ष संदीप यादव, ग्राम पंचायत सरपंच संदीप कुमार, सुनहरा पहलवान, सपा दिल्ली अध्यक्ष आरएस यादव, राजेश पहलवान, डॉ. सत्यवीर, बीजेपी दिल्ली उपाध्यक्ष रिजवान, महेश वकील, सरपंच आसन कलां कृष्ण अनेजा, सुखबीर लोहारी, हरिराम, जिवले सिंह, रामनारायण मराठा, रामपाल पहलवान अहर, संजय पांचाल मौजूद रहे।
निशा ने लगाई तीन हजार मीटर की दौड़
लोहारी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत तीन हजार मीटर की दौड़ कराई। जिसमें जींद के गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी निशा ने तीन हजार मीटर की दौड़ लगाई। आयोजक समिति की तरफ से सुनहरा पहलवान व हरिराम ने खिलाड़ी को पुरस्कृत किया। सुनहरा पहलवान ने कहा कि हमें बेटी व बेटों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज बेटी किसी भी क्षेत्र मे बेटों से कम नहीं है।