{"_id":"5a1f07c14f1c1b60678be632","slug":"201511983041-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने सुबह सात बजे जीआरपी को दी शव मिलने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने सुबह सात बजे जीआरपी को दी शव मिलने की सूचना
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम में पड़ा रहा शव, जीआरपी को चार कदम चलने में लग गए चार घंटे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक बुजुर्ग को न जीते जी समाज की संवेदना मिल सकी और न मरने के बाद। पुलिस की संवेदनशीलता पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, अब जीआरपी ने वही कहानी दोहरा दी है। हालात देखकर बुजुर्ग की गरीबी का अंदाजा लगाया जा सकता था, मगर बुजुर्ग की मौत की खबर भी जीआरपीकर्मियों को झकझोर नहीं सकी। थाने के पास ही रेलवे के गोदाम में एक बुजुर्ग का कंबल में लिपटा शव मिलने की सूचना के बाद जीआरपी को चार घंटे लग गए। इस दरम्यान शव वहीं पड़ा रहा। बाद में शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि, ठंड से बुजुर्ग की मौत हुई। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग बिहार का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी यात्री ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि रेलवे गोदाम में कोई बुजुर्ग व्यक्ति कंबल में लिपटा, मृत पड़ा है। इसके बाद स्टेशन से एक मेमो बनाकर जीआरपी थाने में भेजा गया कि,रेलवे गोदाम में एक शव पड़ा है, जिसे जल्द से जल्द सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया जाए, लेकिन करीब चार घंटे बाद ही करीब साढ़े दस बजे जीआरपी गोदाम पहुंच सकी। हालात देखकर उसकी मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। बाद में जीआरपी ने शव को गोदाम से उठवाकर शहर के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि जीआरपीकर्मी सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंचे। शव को उठवाकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शव की शिनाख्त राजेंद्र (60) निवासी बिहार के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही परिजन आते हैं। उसी वक्त शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।