फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 year record broken in Nautapa, skin and eyes burning due to heat wave

Panipat News: नौतपा में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, लू से जल रही चमड़ी और आंखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
20 year record broken in Nautapa, skin and eyes burning due to heat wave
पानीपत। जिले में तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लू के थपेड़ों से जहां चमड़ी में जलन होने लगी है वहीं आंखों पर भी गर्म हवाओं का प्रभाव पड़ रहा है। 20 साल बाद मई का तापमान 45 डिग्री सेल्यिस पर पहुंच गया है। सोमवार व मंगलवार को भी 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि बुधवार को यह एक डिग्री गिरकर 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 2004 में मई में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौतपा का सबसे बुरा प्रभाव गर्भवतियों व बच्चों पर पड़ रहा है। भयंकर गर्मी में गर्भवतियों में उच्च रक्तचाप की समस्या उत्पन्न हो सकती है। डॉक्टर गर्भवतियों को घरों में रहने की रहने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में डी हाईड्रेशन, डायरिया व बुखार के मरीजों की भीड़ है। प्रशासन ने भी गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। जिला नागरिक अस्पताल की फिजीशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि सबसे अधिक खतरा डायरिया व डी हाईड्रेशन का बढ़ा है। लोगों को सीख दी जा रही है कि तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच सड़कों पर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से तेज धूप में जाना पड़े तो बचाव के उपाय जरूर करें। लापरवाही बरती तो शरीर में पानी की कमी से उल्टी-दस्त, बेहोशी की समस्या हो सकती है। खसरा, स्कैबीज, चेचक, लाल रंग के चकत्ते और टाइफाइड इत्यादि रोग भी इसी मौसम में अपने पैर अधिक पसारते हैं। सीनियर सिटीजन, शराब पीने वाले, मधुमेह रोगियों को ताप घात का खतरा अधिक रहता है। घबराहट, लड़खड़ाना, बैचेनी, चिड़चिड़ाहट जैसे लक्षण दिखें को तुरंत इलाज कराने में ही समझदारी है। हीट स्ट्रोक गर्भवती महिलाओं को भी जल्द चपेट में लेता है। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वाले, ईंट भट्टों व कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम कर रहे मजदूरों और धूप में खेलने वाले बच्चों को अधिक सावधान रहना होगा। तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी, पसीना व चक्कर आना, नब्ज असामान्य होना हीट स्ट्रोक के प्रारंभित लक्षण हैं।
विज्ञापन



आगामी दिनों का तापमान-

दिन- अधिकतम न्यूनतम



वीरवार- 45 29



शुक्रवार- 43 29



शनिवार- 42 28



रविवार- 42 29


सोमवार 43 29


ऐसे करें अपना बचाव



-घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी पिएं।



-सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें।



-धूप से बचाव के लिए सिर पर कैप पहनें, छाता का उपयोग करें।



-छाछ, ओआरएस घोल, लस्सी, नीबू पानी, आमरस पिएं।



-घर में बना ताजा भोजन खाएं, भूखा न रहें।



-तेज मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न खाएं।



-बाजार में बिक रहे कटे फल बिल्कुल न खाएं।



-बुखार आने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें।



-शराब, साफ्ट-एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed