फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2 arrested in misdeed case in Panipat

Haryana Crime: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ट्रेन में महिला से दुष्कर्म मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 10:26 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

पानीपत में महिला से ट्रेन में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फिर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
2 arrested in misdeed case in Panipat
दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीआरपी को दो महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास से वारदात के दो और आरोपियों रविलाल निवासी बेगूसराय, बिहार और गोलू उर्फ राकेश उर्फ लंबू निवासी उचाना मंडी, जिला जींद को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदात के दिन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे और ट्रेन में महिला से दुष्कर्म की वारदात होते देख ली थी। इसके बाद उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


जीआरपी ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस इससे पहले रेलवे के तकनीशियन भजनलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जीआरपी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पानीपत के किला थाना क्षेत्र की रहने वाली मानसिक रूप से बीमार महिला से 24 जून की रात को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी लोकल ट्रेन के कोच में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। एसपी जीआरपी अंबाला ने वारदात का खुलासा करते हुए एसआईटी बनाकर चार जिलों अंबाला, करनाल, पानीपत और सोनीपत की 16 टीमों का गठन किया था। जीआरपी ने 11 जुलाई को दो आरोपी रेलवे के तकनीशियन टोहाना फतेहाबाद के भजनलाल व एक घुमंतू करनाल जलाला गांव के शिवम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वारदात में पांच लोग शामिल थे। दो दिन बाद 12 जुलाई को जीआरपी ने एक अन्य आरोपी सोनीपत के गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने दो आरोपियों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। गुलाब सिंह ने इतनी जानकारी दी थी कि एक आरोपी का नाम लंबू है। उसी समय से पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जीआरपी सोमवार को लंबू तक पहुंच गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्क से लंबू को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद जीआरपी ने पांचवें आरोपी बिहार के जिला बेगूसराय निवासी रविलाल को काबू किया।

वारदात के दिन घूम रहे थे रेलवे स्टेशन पर

पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय वह स्टेशन पर घूम रहे थे। उन्होंने ट्रेन में एक महिला के साथ तीन व्यक्तियों को देखा तो वह भी कोच में पहुंच गए। कोच में महिला से दुष्कर्म की घटना होते देख उन्होंने भी दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला ने पांच आरोपियों के शामिल होने के बयान दिए थे। जीआरपी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। - नितिका गहलोत, एसपी जीआरपी अंबाला

ये भी पढ़ें: हरियाणा का युवक अमेरिका में गिरफ्तार: दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, साल 2022 में गया था विदेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed